Sa Vs Ned Live:147 रन पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे, डेविड मिलर 43 रन बनाकर आउट – Sa Vs Ned World Cup Live: Icc Wc 2023 South Africa Vs Netherlands Today Match At Hpca Stadium

mumbai_highlights
mumbai_highlights
8 Min Read
Sa Vs Ned Live:147 रन पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे, डेविड मिलर 43 रन बनाकर आउट – Sa Vs Ned World Cup Live: Icc Wc 2023 South Africa Vs Netherlands Today Match At Hpca Stadium

Sa Vs Ned Live:147 रन पर दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे, डेविड मिलर 43 रन बनाकर आउट – Sa Vs Ned World Cup Live: Icc Wc 2023 South Africa Vs Netherlands Today Match At Hpca Stadium

Contents
SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिराSA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पारSA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटीSA vs NED Live: मिलर-क्लासेन ने संभाली दक्षिण अफ्रीका की पारीSA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिराSA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरेSA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरेSA vs NED Live:दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिराSA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरूSA vs NED Live: नीदरलैंड ने 245 रन बनाएSA vs NED Live: नीदरलैंड का आठवां विकेट गिराSA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पारSA vs NED Live: मर्वे और एडवर्ड्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारीSA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पारSA vs NED Live: नीदरलैंड के सात विकेट गिरे

09:45 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

109 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का छठा विकेट गिरा है। मार्को यानसेन 25 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वन मीकेरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डेविड मिलर के साथ कोट्जे क्रीज पर हैं। 27 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 123/6 है।

09:44 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। मिलर और यानसेन क्रीज पर हैं। दोनों की कोशिश बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की होगी। 24 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 107/5 है।

09:21 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी

89 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हेनरिक क्लासेन 28 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। वन बीक ने उन्हें विक्रमजीत सिंह के हाथों कैच कराया। अब डेविड मिलर और मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। 21 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 96/5 है।

09:05 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: मिलर-क्लासेन ने संभाली दक्षिण अफ्रीका की पारी

डेविड मिलर और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर दक्षिण अफ्रीका की पारी संभाली है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य की तरफ ले जा रहे हैं। 18 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 82/4 है।

08:38 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट 44 रन के स्कोर पर गिरा है। अब अफ्रीकी टीम मुश्किल में आ चुकी है। हेनरिक क्लासेन के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं, जबकि यह पारी का 12वां ओवर है।

08:33 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के तीन विकेट गिरे

42 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। एडेन मार्करम तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वैन मीकेरेन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब डुसेन के साथ हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं।

08:27 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका के दो विकेट गिरे

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट 39 रन के स्कोर पर गिरा है। तेम्बा बावुमा 31 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। वन डर मर्वे ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब रासी वन डर डुसेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 41/2 है।

08:20 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live:दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 36 रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। क्विंटन डिकॉक 22 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। एकरमन ने उन्हें विकेटकीपर एडवर्ड्स के हाथों कैच कराया। अब बावुमा के साथ रासी वन डर डुसेन क्रीज पर हैं।

07:59 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा ने पारी की शुरुआत की है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 21/0 है।

07:23 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड ने 245 रन बनाए

नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 245 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए 43 ओवर में 246 रन बनाने होंगे। बारिश बाधित मैच में नीदरलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। 82 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई थी। इसके बाद कप्तान एडवर्ड्स ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारियां की और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। नीदरलैंड के लिए कप्तान चार्ल्स एडवर्ड्स ने नाबाद 78 रन बनाए। वन डर मर्वे ने 29 और आर्यन दत्त ने नौ गेंद में 23 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा ने दो-दो विकेट लिए। गेराल्ड कोट्जी और केशव महाराज को एक-एक विकेट मिला।

07:08 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का आठवां विकेट गिरा

204 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का आठवां विकेट गिरा है। वन डर मर्वे 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। लुंगी एनगिडी ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। अब कप्तान एडवर्ड्स के साथ आर्यन दत्त क्रीज पर हैं।

07:06 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। वन डर मर्वे और चार्ल्स एडवर्ड्स के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। ये दोनों अपनी टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा चुके हैं।

07:02 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: मर्वे और एडवर्ड्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

नीदरलैंड के वन डर मर्वे और एडवर्ड्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अंत के ओवरों में तेज गति से रन बना रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। नीदरलैंड का स्कोर सात विकेट पर 200 रन के करीब पहुंच चुका है।

06:44 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पार

सात विकेट के नुकसान पर नीदरलैंड का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। वन डर मर्वे और चार्ल्स एडवर्ड्स आक्रामक बल्लेबाजी कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जा रहे हैं। 36 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 163/7 है।

06:36 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: नीदरलैंड के सात विकेट गिरे

140 रन के स्कोर पर नीदरलैंड का सातवां विकेट गिरा है। लोगन वन बीक 27 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। केशव महाराज ने उन्हें विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों स्टंप कराया। अब कप्तान एडवर्ड्स के साथ वन डर मर्वे क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद नीदरलैंड का स्कोर 141/7 है।

Share this Article