Gaganyaan Test Flight:गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आज, सुबह 7.30 बजे से देख सकेंगे सीधा प्रसारण – Gaganyaan Mission Test Flight Launch Isro News Updates
https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/10/11/750×506/gaganyaan_1697025365.jpeg
![Gaganyaan Test Flight: गगनयान मिशन की पहली परीक्षण उड़ान आज, सुबह 7.30 बजे से देख सकेंगे सीधा प्रसारण Gaganyaan Mission test flight launch ISRO News Updates](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/10/11/gaganyaan_1697025365.jpeg?w=414&dpr=1.0)
Gaganyaan
– फोटो : istock
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मानव सहित गगनयान मिशन की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए क्रू मॉड्यूल को सही-सलामत उतारने की तैयारी कर ली है। इसका परीक्षण आज (21 अक्तूबर) श्रीहरिकोटा परीक्षण रेंज से किया जाएगा। इसरो गगनयान मिशन के लिए परीक्षण उड़ान टीवी-डी1 को सुबह आठ बजे लॉन्च करेगा। इन परीक्षण में क्रू मॉड्यूल को परखा जाएगा, जिसमें क्रू एस्केप प्रणाली भी शामिल है। गगनयान का यह हिस्सा तीन भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने में उपयोग होगा।
इसमें क्रू मॉड्यूल की उड़ान, उसे वापस उतारने और समुद्र से रिकवर करने की प्रक्रियाएं शामिल होंगी। मॉड्यूल को वापसी में बंगाल की खाड़ी में उतारा जाना है। इसे भारतीय नौसेना रिकवर करेगी। इसके लिए नौसैनिकों का गोताखोर दल बनाया गया है, एक जहाज को भी तैयार किया गया।
मिशन का सीधा प्रसारण सुबह 7:30 बजे से इसरो की वेबसाइट http://isro.gov.in के अलावा https://facebook.com/ISRO और यूट्यूब लिंक YouTube: https://youtube.com/watch?v=BMig6ZpqrIs पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा डीडी नेशनल टीवी चैनल पर भी इस परीक्षण उड़ान का सीधा प्रसारण होगा।
#Gaganyaan #Test #Flightगगनयन #मशन #क #पहल #परकषण #उडन #आजसबह #बज #स #दख #सकग #सध #परसरण #Gaganyaan #Mission #Test #Flight #Launch #Isro #News #Updates