Ban Vs Sl Live Score:श्रीलंका के पांच विकेट गिरे; एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर देर से पहुंचे, टाइम आउट करार दिए गए – Ban Vs Sl World Cup Live: Icc Wc 2023 Bangladesh Vs Sri Lanka Today Match At Arun Jaitley Stadium Delhi

mumbai_highlights
mumbai_highlights
7 Min Read
Ban Vs Sl Live Score:श्रीलंका के पांच विकेट गिरे; एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर देर से पहुंचे, टाइम आउट करार दिए गए – Ban Vs Sl World Cup Live: Icc Wc 2023 Bangladesh Vs Sri Lanka Today Match At Arun Jaitley Stadium Delhi

Ban Vs Sl Live Score:श्रीलंका के पांच विकेट गिरे; एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर देर से पहुंचे, टाइम आउट करार दिए गए – Ban Vs Sl World Cup Live: Icc Wc 2023 Bangladesh Vs Sri Lanka Today Match At Arun Jaitley Stadium Delhi
https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2023/11/06/750×506/angelo-mathews_1699267002.jpeg

03:57 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: मैथ्यूज टाइम आउट करार दिए गए

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच मुकाबले में एक बड़ा विवाद देखने को मिला। श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। समरविक्रमा के आउट होने के बाद तय समय के अंदर उन्होंने अगली गेंद का सामना नहीं किया। नियम के अनुसार, मैथ्यूज को दो मिनट के अंदर क्रीज पर पहुंचना था और तीन मिनट के अंदर गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना था। वह ऐसा करने में नाकाम रहे। मैथ्यूज को टाइम आउट करार दिया गया। बांग्लादेश की टीम अगर अपील वापस लेती तो मैथ्यूज को खेलने का मौका मिल सकता था, लेकिन शाकिब अल हसन ने ऐसा नहीं किया।

मैथ्यूज जब पिच पर आए तो वह गलत हेलमेट लेकर आ गए थे। उन्होंने सब्सीट्यूट खिलाड़ी को दूसरा हेलमेट लाने को कहा। अंपायर और बांग्लादेशी खिलाड़ियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। शाकिब ने टाइम आउट की अपील कर दी। अंपायर ने मैथ्यूज को आउट कर दे दिया। मैथ्यूज ने शाकिब अल हसन से बात की। शाकिब ने अपील वापस नहीं लिया। मैथ्यूज उसके बाद गुस्से में पवेलियन वापस लौटे। उन्होंने डग आउट में हेलमेट और ग्लव्स फेंक दिए। श्रीलंकाई कोच क्रिस सिल्वरवुड भी इस पूरे वाकये से काफी नाराज नजर आए।

मेंडिस के पवेलियन वापस लौटने के बाद श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस ने बांग्लादेश के कोच चंडिका हथुरुसिंघा से बात की। दोनों के साथ चौथे अंपायर भी थे। हाथुरुसिंघा के हाथ में कुछ भी नहीं था। बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुका था।

03:51 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: अर्धशतक से चूके समरविक्रमा

श्रीलंका के बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्हें शाकिब अल हसन ने महमूदुल्ला के हाथों कैच कराया। समरविक्रमा ने 42 गेंद पर 41 रन बनाए।

03:37 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 21 ओवर में 117/3

तीन विकेट गिरने के बाद श्रीलंका की पारी को सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असलंका ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है। श्रीलंका ने 21 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। समरविक्रमा 27 और असलंका 23 रन बनाकर नाबाद हैं।

02:59 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश को मिली दोहरी सफलता

बांग्लादेश को दूसरी सफलता शाकिब अल हसन ने दिलाई। उन्होंने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल मेंडिस को शोरिफुल इस्लाम के हाथों कैच कराया। मेंडिस ने 30 गेंद पर 19 रन बनाए। उनके बाद पथुम निसांका को तंजीम हसन साकिब ने अपना शिकार बनाया। निसांका 36 गेंद पर 41 रन बनाकर आउट हुए। तंजीम ने उन्हें 13वें ओवर की चौथी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। श्रीलंका का स्कोर 13 ओवर में तीन विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। सदीरा समरविक्रमा के साथ चरिथ असलंका क्रीज पर हैं।

02:28 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर छह ओवर में 29/1

श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस और पथुम निसांका पहले विकेट के गिरने के बाद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। श्रीलंका ने छह ओवर में एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने 24 रन की साझेदारी कर ली है। निसांका 17 गेंद पर 23 और मेंडिस 14 गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।

02:08 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: बांग्लादेश को मिली पहली सफलता

बांग्लादेश को पहले ही ओवर में सफलता मिली है। शोरिफुल इस्लाम ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल परेरा को आउट कर दिया। परेरा पांच गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। मुशफिकुर रहीम ने विकेट के पीछे शानदार कैच लिया। श्रीलंका ने दो ओवर में एक विकेट पर छह रन बना लिए हैं। पथुम निसांका के साथ कप्तान कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।

01:48 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंथा चमीरा, कसून राजिथा, दिलशान मदुशंका।

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिटन दास, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदॉय, मेहदी हसन मिराज, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम।

01:34 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के खिलाफ नई दिल्ली में टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। शाकिब ने बताया कि मुस्तफिजूर रहमान फिट नहीं हैं। उनके स्थान पर तंजीम साकिब को शामिल किया गया है। वहीं, श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं। कुसल परेरा और धनंजय डी सिल्वा की वापसी हुई है। चमिका करुणारत्ने और दुशन हेमंता को बाहर किया गया है।

12:55 PM, 06-Nov-2023

BAN vs SL Live Score: श्रीलंका के पांच विकेट गिरे; एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर देर से पहुंचे, टाइम आउट करार दिए गए

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 38वें मुकाबले में श्रीलंका के सामने बांग्लादेश की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए किसी भी हाल में इस मैच को जीतना होगा। उसके सात मैचों में चार अंक हैं। वहीं, बांग्लादेश पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। वह जीत हासिल करके 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने की दौड़ में शामिल रहना चाहेगा।

#Ban #Live #Scoreशरलक #क #पच #वकट #गर #एजल #मथयज #करज #पर #दर #स #पहच #टइम #आउट #करर #दए #गए #Ban #World #Cup #Live #Icc #Bangladesh #Sri #Lanka #Today #Match #Arun #Jaitley #Stadium #Delhi

Share this Article