सुब्रत रॉय:आज गोमती नगर के भैंसाकुंड में होगी अंत्येष्टि, सहारा सिटी से सुबह 10 बजे निकलेगा पार्थिव शरीर – Subrata Roy Passes Away, Funeral To Be Held Tomorrow

सुब्रत रॉय:आज गोमती नगर के भैंसाकुंड में होगी अंत्येष्टि, सहारा सिटी से सुबह 10 बजे निकलेगा पार्थिव शरीर – Subrata Roy Passes Away, Funeral To Be Held Tomorrow
https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2016/05/08/sahara_1462650990.jpeg

Subrata Roy passes away, funeral to be held tomorrow

सुब्रत रॉय सहारा का पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


सहारा श्री सुब्रत रॉय के अंतिम दर्शन के लिए बुधवार शाम सहारा शहर में भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उनके पार्थिव शरीर को सहारा शहर लाया गया, जहां जांच-पड़ताल के बाद लोगों को दर्शन कराए गए। आम लोगों से लेकर वीआईपी तक दर्शन के लिए पहुंचे और देर रात तक सहारा शहर में तांता लगा रहा। गुरुवार को भैंसाकुंड में सहाराश्री की अंत्येष्टि होगी।

मुम्बई के एक अस्पताल में गत दिवस सुब्रत राय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना पर सहारा परिवार के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को चार्टर के जरिए उनके पार्थिव शरीर को चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लाया गया। जहां पहले से ही उनके परिजन मौजूद थे। शाम 4.10 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर चार्टर उतरा, जहां एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। शाम 4.35 बजे वाहनों के काफिले के बीच पार्थिव शरीर को शहीद पथ के रास्ते सहारा शहर के लिए रवाना कर दिया गया। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में पहले से ही अंतिम दर्शन करने वालों का रेला था। शाम 5.12 बजे पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचा, जिसके बाद मुख्य गेट पर सिक्योरिटी व आईडी जांच के बाद लोगों को अंदर भेजा गया। जहां उनके आवास पर दर्शन करने वालों को कतारों में लगवाया गया था।

नम आंखों से दी विदाई

सहारा परिवार से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी बड़ी संख्या में सहारा शहर पहुंचे हुए थे। जहां उनके पार्थिक शरीर के दर्शन के दौरान लोगों की आंखें नम भी हो गईं। दर्शन करने वालों में युवाओं से लेकर उम्रदराज लोग व महिलाएं तक शामिल रहीं। लोग सहाराश्री से जुड़े किस्सों को भी एक-दूसरे से साझा करते नजर आए।

पिकअप के लिएवाहन, चाय-पानी का इंतजाम

सहारा शहर से पार्थिव शरीर तक की दूरी काफी होने की वजह से लोगों की सुविधा के लिए पिकअप वाहन लगवाया गया। मुख्य गेट से लोगों को वाहनों से दर्शन के लिए ले जाया गया। इतना ही नहीं पंडाल लगवाए गए थे तथा लोगों के लिए चाय-पानी की व्यवस्था थी। देर रात तक दर्शन करने वाले डटे रहे।

 भैंसाकुंड में होगी अंत्येष्टि

सहाराश्री की अंत्येष्टि गुरुवार को होगी। सहारा शहर से उनके पार्थिव शरीर को सुबह दस बजे रवाना किया जाएगा। सहारा शहर से शव को भैंसाकुंड लाया जाएगा, जहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। इस दौरान वीआईपी से लेकर आम लोगों की उपस्थिति रहेगी तथा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

 

#सबरत #रयआज #गमत #नगर #क #भसकड #म #हग #अतयषट #सहर #सट #स #सबह #बज #नकलग #परथव #शरर #Subrata #Roy #Passes #Funeral #Held #Tomorrow